भारत के अलावा और भी कई देशों में मानते है होली धूमधाम से किन किन देशो में मानते है होली का त्यौहार

भारत के अलावा और भी कई देशों में मानते है होली धूमधाम से



ज्यादातर लोग सोचते होंगे की रंगों का त्यौहार भारत में ही मनाया जाता है क्योकि होली को हिन्दू धर्म से जोड़कर देखा जा है यह सच है की होली हिन्दू धर्म को मानने वालो के लिए एक बड़ा हिन्दू त्यौहार है लेकिन धर्म से अलग होली सभी के जीवन में रंग उत्साह प्रसन्नता और भाई चारे से भी जुड़ा त्योहार भी है होली का त्यौहार बसंत ऋतु में मनाया जाता है तो इस समय मौसम भी बड़ा ही खुशनुमा होता है ना ज्यादा सर्दी ना गर्मी बड़ा ही रूमानी मौसम होता है जो मन को प्रसन्न रखता है भारत में होली का त्यौहार होलिका दहन के साथ शुरू होता है लोग होली दहन की रात एक साथ इकट्ठा होते हैं  मस्त हो कर गाते हैं नाचते है और फिर अगली सुबह धुलंडी का दिन यही दिन रंगों में लबालब  हो जाने का है इसी दिन लोग रंग गुलाल और पानी के साथ होली खेलते हैं आज कल इत्र और फूलो से भी होली खेली जा रही है यह होली का अच्छा स्वरूप है तो हम बात कर रहे थे की लोग सोचते है की  होली भारत में ही मनाई जाती है या खेली जाती है लेकिन यह त्योहार भारत के आलावा और भी कई  देशों में धूम धाम से मनाया जाता है आज इस लेख में हम आपको ऐसे देशों के बारे में जानकारी देने का प्रयास कर रहे है जहाँ भारत की तरह ही धूमधाम से पूरे उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जाता हैl

भारत में होली एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है हमारे देश में होली मनाये जाने की प्राचीन मान्यता है लेकिन अन्य देशो में होली मनाये जाने की अपनी अपनी अलग मान्यताएं भी है

 

1. नेपाल

भारत का पडोसी देश नेपाल यहाँ की सस्कृति भारत की संस्कृति से काफी प्रभावित है और इसी कारण से नेपाल में भारत की तरह ही होली एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता हैl  वैसे भी नेपाल में 80%  जनसँख्या हिन्दू धर्म को माने वालो की इस कारण होली का त्योहार वहा के प्रमुख त्यौहार में आता है नेपाल में होली को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है लेकिन नेपाल में होली मनाये जाने के तरीके अलग-अलग स्थानों पर होली के रीति रिवाज़ों के अनुसार थोड़ी भिन्नता लिए हुए है नेपाल के काठमांडू में होली के अवसर पर एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में एक बाँस का स्तम्भ गाड़ा जाता है और फिर इस स्तम्भ पर तरह तरह के रंग के कपड़े लटका दिए जाते हैं यह बाँस का स्तंभ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से प्रभावित है जो भगवन कृष्ण के द्वारा तालाब में स्नान कर रही ग्वाल-बालाओं के कपडे वृक्ष पर लटका देने वाले द्रश्य का प्रतिरूप है इसी कथा की स्मृति में प्रतीक स्वरूप यह बॉस खड़ा किया जाता है इस स्तंभ को स्थापित करने के बाद ही यहाँ नेपाल में आधिकारिक रूप से होली का त्यौहार शुरू हो जाता है ।
लेकिन नेपाल के हिमाल और पहाड़ी क्षेत्र में होली भारत से एक दिन पहले ही मनाई जाती है। नेपाल के ही तराई में होली भारत की होली के साथ ही मनाई जाती है। तराई की होली का रूप बिहार की फगुआ से काफी सामान और मिलता जुलता होता नेपाल में होली हिन्दू और बौद्ध धर्म के माने वाले खासकर नेवार जाति के लोग इस त्योहार को हर्षोल्हास से मनाते है। नेपाल में भी होली के अवसर पर पानी से भरे गुब्बारे एक-दूसरे पर फेंकते हैं यह होली की एक बहुत ही प्राचीन परंपरा है नेपाल में इसे "लोला" कहा जाता है ।

2. त्रिनिदाद और टोबैगो

 

कैरिबियाई सागर में वेनेज़ुएला के उत्तर-पूर्व में स्थित है त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य  त्रिनिदाद और टोबैगो और इनके साथ ही अन्य सटे हुए द्वीप समूहों और देशों में 11845-1917 के बीच पहले भारत के बिहार और उत्तरप्रदेश से गरीब और मजदूर लोग को ले वहा ले जाया करते थे और वहा उनसे खेती-बाड़ी करवाई जाती थी उन लोगो के साथ साथ वहां के लोगो का भी खान-पान, रहन-सहन, हिन्दू संस्कृति को वहा के लोग अपनाने धीरे धीरे इनकी पीढ़ी-दर-पीढ़ी ने भारत की परम्पराओं को अपनाना शुरू कर दिया यही कारण है यहाँ भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है यहाँ भी लोग होली के अवसर पर गाते हैं, नृत्य करते हैं और एक दूसरे पर रंग गुलाल और पानी डाल कर होली का मजा लेते हैं और दिल खोलकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं।

3. गुयाना 


गयाना या गुयानादक्षिणी अमेरिका का एक देश है यह देश दक्षिण अमरीका के उत्तर-मध्य भाग का हिस्सा यहाँ पर भी भारतियों की संख्या सबसे ज्यादा है जब भारत में अंग्रेजो का राज था तब काफी भारतीय प्रजाती के लोग यहाँ आ गए थे इस देश पर सबसे पहले पुर्तगालियों ने शासन किया और फिर २०० साल तक अंग्रेजो़ ने यहाँ पर शासन किया यह भी होली धूमधाम से मनाई जाती है गुयाना में होली को "फगवा" नाम जाना जाता है यहाँ भी होली एक प्रमुख और महत्वपूर्ण त्योहार हैं यहाँ होली के त्योहार पर यहाँ राष्ट्रीय अवकाश रखा जाता हैl  गुयाना में मुख्य उत्सव प्रसाद नगर के मंदिर में मनाया जाता है जहां लोग रंग और पानी के साथ होली खेलने के लिए एक ही स्थान पर इकट्ठे होते हैं और शानदार तरीके से होली खेली जाती है

4. फिजी

फ़िजी जो फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है यह देश दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है।  फिजी में भारतीय मूल के काफी लोग रहते है जो होली के अवसर पर होली के लोकगीत, लोक नृत्य और रंगों के साथ इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैंl

 यहाँ होली के त्योहार को प्रेम, दोस्ती अपनेपन और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है  फिजी में इस त्योहार के अवसर भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्यार और संबंधों पर आधारित गीत गाये जाते है ।

5. मॉरीशस 


मॉरीशस में होली मनाई जाती है मॉरीशस में होली का भारत में मनाई जाने वाली शिवरात्रि के ठीक बाद शुरू हो जाता है और फिर यह त्योहार फाल्गुन की पूर्णिमा तक चलता रहता है  यहाँ के हिन्दु लोगो मानते है  कि यह त्योहार सर्दियों को विदा करने का और वसंत के स्वागत का समारोह है सबसे खास बात मॉरीशस में भी इस त्योहार के दिन होलिका दहन किये जाने की परम्परा है होलिका दहन के बाद लोग एक-दूसरे पर रंग और पानी के गुब्बारे फेंकते हैं, गाने गाते हैं और नृत्य करते हैं।


6. पाकिस्तान


वैसे पाकिस्तान पूरी दुनिया में एक मुस्लिम देश माना जाता है लेकिन एक समय था जब पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था और यही कारण है के पाकिस्तान के लोग भारतीय त्योहारो से भी जुड़े हुए है वहां के बुजुर्ग जानते है की वो कभी भारतीय ही थे तो उनका भारत के त्योहारों के साथ जुड़ाव होना भी स्वभाविक है  पाकिस्तान में होली के अवसर पर "मटके" तोड़ने की परम्परा है जैसी परम्परा भारत में कृष्ण जन्मोत्सव के समय है यहाँ भी एक मटके को ऊचाई पर लटका दिया जाता है और फिर लोग इस मटके को तोड़ने के लिए पिरामिड बनाकर मटका तोड़ने की कोशिश करते है कुछ लोग मटका तोड़ने वाली टीम में होते है तो कुछ इन्हें रोकने के लिए इनके ऊपर पानी, मक्खन, दूध और कई अन्य तरल पदार्थ फेंकते हैंl

 7. मनिला, फिलीपींस


मनीला में भी होली बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है यहाँ भी होकी एक-दूसरे पर रंग और गुलाल फेंक कर मनाई जाती है यहाँ मनीला में होली को बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है यहां हर साल एक बड़ी होली पार्टी का आयोजन किया जाता है  जहाँ पूरे विश्व से आने वाले लोग यहां इस लोकप्रिय रंग उत्सव का मजा ले सकते है

इसके अलवा, नार्वे, साइबेरिया, चेकोस्लोवाकिया इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और स्पेन अमेरिका, पोलैंड, जैसे देशों में भी होली का त्योहार या होली जैसा त्योहार मनाया जाता हैl


Also Read

हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर मकरध्वज बालाजी मंदिर ब्यावर makardhwaj balaji dham beawar

ढूंढ पूजन क्या है क्यों किया जाता है कब किया जाता है..जानिये ढूंढ पूजन की पूरी विधि विस्तार से

हमारे लिए ऑक्सीजन क्यों महत्वपूर्ण है...Oxygen why is it important.

पाचन और इम्युनिटी को बूस्ट करता है त्रिकटु चूर्ण त्रिकुट चूर्ण के अद्भुत फायदे और नुकसान


Post a Comment

Previous Post Next Post

Smartphones

Advertisement